बॉलिवुड स्टार के घर की पिछली तस्वीरें तो आपको याद ही होंगी कि उन्होंने कितनी खूबसूरत तरीके सजाया है। अब खबर है कि रितिक ने मुंबई में 2 नए शानदार अपार्टमेंट खरीदे हैं। यह दोनों अपार्टमेंट जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर हैं। इन अपार्टमेंट्स की खास बात यह है कि ये सी-फेसिंग हैं। इन दोनों लग्जरी अपार्टमेंट्स में ऐसी बहुत सी खासियत हैं जिन्हें सुनकर आप चौंक जाएंगे। हमारे सहयोगी मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो इन दोनों अपार्टमेंट की कीमत 97.50 करोड़ रुपये है। एक अपार्टमेंट पेंटहाउस है और बताया जा रहा है कि रितिक इसकी के साथ दूसरे अपार्टमेंट को जोड़ देंगे। दोनों अपार्टमेंट में कुल जगह 38 हजार स्क्वेयर फीट है। इसमें एक ओपन स्काई टैरेस और बिल्कुल अलग से दी गई निजी लिफ्ट भी है। रितिक को इन दो अपार्टमेंट्स के साथ बिल्डिंग में 10 पार्किंग भी मिली हैं। इस बिल्डिंग का नाम मन्नत बताया जा रहा है। रितिक ने दो रजिस्ट्री कराई हैं जिसमें पहली रजिस्ट्री 67.50 करोड़ की जबकि दूसरी रजिस्ट्री 40 करोड़ रुपये की है। एक महीने पहले हुई इस डील के लिए रितिक ने 1.95 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी दी है। अभी तक रितिक एक किराये के घर में रह रहे थे जिसका हर महीने का किराया 8.25 लाख रुपये था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34rNLVx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment