आजकल अयोध्या में भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस रामलीला का टीवी पर भी प्रसारण हो रहा है और इसमें बीजेपी सांसद बाली के पुत्र का किरदार निभा रहे हैं। हाल में मनोज तिवारी के ऐक्ट का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया है जिस पर उनकी गलती पर लोग सोशल मीडिया पर जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल अपने ऐक्ट में मनोज तिवारी, रावण बने ऐक्टर शाहबाज खान के साथ डायलॉग बोल रहे हैं। इसी दौरान वह अपने डायलॉग में 'एक सेकेंड एक सेकेंड' और 'हमारी टीम का एक छोटा सा बंदर' जैसे अंग्रेजी के शब्द बोलते देते। उनके इसी डायलॉग क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग उसे शेयर कर मनोज तिवारी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। देखें, वीडियो क्लिप बता दें कि अयोध्या में हो रही रामलीला में मनोज तिवारी (अंगद) और शाहबाज खान (रावण) के अलावा बीजेपी सांसद रवि किशन (भरत), विंदू दारा सिंह (हनुमान), राकेश बेदी (विभीषण) और असरानी (नारद मुनि) जैसे बड़े कलाकार भी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। इस रामलीला का प्रसारण ऑनलाइन यूट्यूब पर और दूरदर्शन पर किया जा रहा है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HueasE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment