बॉलिवुड में अगर बेस्ट कपल्स की बात की जाए तो शायद उनमें और को जरूर गिना जाएगा। अजय देवगन और काजोल की शादी को 21 साल से भी ज्यादा समय हो गया है। इन दोनों के बीच का प्यार देखते ही बनता है लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार अजय देवगन खुद की और काजोल की शादी की डेट ही भूल गए थे। फैन्स के लिए यह बड़ी ही ताज्जुब की बात थी। दरअसल एक बार अजय देवगन करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शामिल होने के लिए गए थे। इस चैट शो के रैपिड फायर राउंट में करण ने अजय देवगन से उनकी शादी की डेट पूछी जिस पर अजय देवगन को अपनी शादी की डेट ही याद नहीं आई। सबसे मजेदार बात तो यह है कि उस समय उनके साथ काजोल भी मौजूद थीं और शादी की तारीख भूलने भर उन्होंने बेहद गुस्से से अजय की तरफ देखा था। अजय और काजोल की शादी 24 फरवरी 1999 के दिन हुई थी। इससे भी ज्यादा ताज्जुब की बात तो यह है कि भले ही अजय देवगन अपनी शादी की डेट भूल गए हों लेकिन को अजय-काजोल की शादी की डेट याद थी। दरअसल एक बार फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन के दौरान शाहरुख और काजोल करण जौहर के शो में पहुंचे थे और सवाल जवाब के बीच जब उनसे काजोल की शादी की तारीफ पूछी गई तो उन्होंने तुरंत ही सही डेट बता दी। काजोल भी उस समय शाहरुख के जवाब को देखकर ताज्जुब में पड़ गई थीं। वैसे बता दें कि काजोल और शाहरुख की दोस्ती काफी पुरानी है और अच्छी मानी जाती है। इन दोनों की जोड़ी को भी फैन्स काफी पसंद करते हैं। दोनों ने अपने करियर में अभी तक बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान और दिलवाले जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3krPJuC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment