Saturday, October 24, 2020

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ को इम्प्रेस करने के लिए कर चुकी हैं क्या-क्या जतन

और को अक्सर लंच और डिनर आउटिंग पर साथ देखा जाता है। उनके लिंकअप की खबरें भी चर्चा में रहती हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बार में ऑफिशली नहीं बोला। हालांकि दिशा एक बार कह चुकी हैं कि वह टाइगर की दोस्त से ज्यादा बनना चाहती हैं। कोशिश की पर टाइगर नहीं हुए इम्प्रेस दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ की बहुत अच्छी दोस्त हैं। फैन्स को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आती है। वहीं दिशा पाटनी भी एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वह टाइगर से दोस्ती को आगे बढ़ाना चाहती हैं। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा था कि वह टाइगर को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने जिम्नास्टिक सीख लिया है, फिल्म की है जिसमें वह फायर रिंग के बीच से निकलती हैं लेकिन टाइगर फिर भी इम्प्रेस नहीं हुए। इन फिल्मों ने नजर आएंगी दिशा दिशा ने कहा था कि टाइगर बहुत स्लो हैं और ऐसे हैं कि उनसे खुद बात की शुरुआत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा था कि वे अच्छे दोस्त हैं लेकिन वह चाहती हैं कि वह दोस्त से ज्यादा बन जाएं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो दिशा मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' और टाइगर अहमद खान की 'बागी 3' में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34pHUjv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment