Saturday, October 24, 2020

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी का सच जानना है तो टोनी कक्कड़ के ये वीडियोज देख लें

नेहा कक्कड़ आखिरकार की हो ही गईं। उनकी शादी को लेकर उनके फैन्स अभी तक कन्फ्यूजन में थे। सबको लग रहा था कि आदित्य नारायण से शादी की तरह ये भी कोई प्रमोशनल स्ट्रैटजी है। हालांकि अब रोहनप्रीत घोड़ी भी चढ़ चुके हैं और दोनों की शादी हो गई है। इस बीच टोनी कक्कड़ का एक भी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा का वाकई नेहा की शादी है। टोनी कक्कड़ का ये वीडियो दे रहा है शादी वाला फील नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मजेदार बात ये है कि ज्यादातर लोगों को इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि नेहा सच में शादी कर रही हैं या उनके वीडियो का प्रमोशन। हालांकि टोनी कक्कड़ के जो वीडियोज सामने आए हैं, उसे देखकर आपको भी लगेगा कि भला कोई इतनी ऐक्टिंग कैसे कर सकता है। भाग-भागकर हेयर स्प्रे खोज रहे हैं टोनी दुलहन के भाई टोनी कक्कड़ इस वीडियो में होटल में नजर आ रहे है। टिपिकल इंडियन वेडिंग्स की तरह वह भाग-भागकर हेयर स्प्रे खोज रहे हैं। उनको कहते हुए सुना जा सकता है कि देर हो गई। टोनी के इन वीडियोज को देखकर तो आपको भी मानना पड़ेगा कि ये असली शादी है। उससे भी इंट्रेस्टिंग बात ये है कि टोनी कक्कड़ ने एक और फोटो पोस्ट की है जिसमें वह नेहा के साथ कलीरा लिए हैं। इसका मतलब है कि शादी का अगला नंबर उनका ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 को है रिसेप्शन नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की वेडिंग सेरिमनी के कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 अक्टूबर को दिल्ली में शादी के बाद 26 को चंडीगढ़ में दोनों का रिसेप्शन होगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oqHFwG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment