Sunday, October 25, 2020

राधिका आप्टे का नहीं है शादी में विश्वास, बताया- फिर भी क्यों की एक विदेशी से शादी

बेहद टैलेंटेड ऐक्ट्रेस मानी जाने वाली ने साल 2012 में लंदन के एक म्यूजिशन से शादी की थी। राधिका की शादी की खबर एकदम से आई थी और फैन्स भी यह जानकर हैरान रह गए थे। हालांकि राधिका से कई बार सवाल भी पूछे गए हैं कि उन्होंने इतनी लॉन्ग डिस्टेंस शादी क्यों की? अब राधिका ने इसका इसली कारण बताया है। राधिका ने बताया कि उन्हें साल 2012 में इंग्लैंड के लिए आसानी से वीजा की जरूरत थी। उस समय इंग्लैंड का वीजा मिलना काफी कठिन था इसलिए राधिका आप्टे ने ब्रिटिश म्यूजिशन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली। राधिका आप्टे ने यह बात विक्रांत मैसी के साथ हुई हालिया वीडियो चैट के दौरान कही है। राधिका इस समय अपने पति के साथ लंदन में हैं। सबसे बड़ी बात जो राधिका ने कही उसे सुनकर फैन्स चौंक सकते हैं। दरअसल विक्रांत ने पूछा कि 'राधिका की शादी कब हुई?', इसके जवाब में राधिका ने कहा कि उनकी कोई धूमधाम जैसी शादी नहीं हुई थी। यहां तक कि राधिका ने यह भी कह दिया कि उन्हें शादी मतलब विवाह के संस्थान में यकीन ही नहीं है। उन्होंने कहा, 'जब मुझे पता चला कि शादीशुदा होने से आसानी से वीजा मिल सकता है तो मैंने सोचा कि यहां कोई सीमाएं नहीं होनी चाहिए।' वर्क फ्रंट की बात करें तो राधिका आप्टे पिछली बार इंग्लिश फिल्म 'अ कॉल टू स्पाई' में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने एक जासूस नूर इनायत खान का किरदार निभाया था। इसके अलावा राधिका हाल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लीड रोल वाली फिल्म 'रात अकेली है' में भी दिखाई दी थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2FXtw8J
via IFTTT

No comments:

Post a Comment