Sunday, October 25, 2020

वीरे दी वेडिंग 2: दूसरे बच्चे की डिलवरी के बाद करीना शुरू करेंगी शूटिंग

खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की सफलता के बाद लगातार इसके सीक्वल के बारे में चर्चा चल रही है। फिल्म को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने प्रड्यूस किया था और वह पहले भी इस बात पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे चुकी हैं कि 'वीरे दी वेडिंग' का सीक्वल बनाया जा सकता है। हाल में सामने आई स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि यह फिल्म उसी स्टार कास्ट के साथ बनाई जाएगी लेकिन अभी करीना कपूर प्रेगनेंट हैं। कहा जा रहा है कि करीना कपूर डिलिवरी के कुछ समय बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। अब देखना है कि डिलवरी के कितने समय बाद करीना फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार होती हैं। वैसे बता दें कि पिछली 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग के वक्त भी करीना कपूर प्रेगनेंट थीं और उन्होंने तैमूर को जन्म देने के बाद फिल्म की शूटिंग की थी। अब इस फिल्म के सीक्वल से पहले करीना कपूर एक बार फिर से प्रेगनेंट हैं। उम्मीद है कि फैन्स को जल्द ही फिल्म का सीक्वल देखने को मिलेगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31FvQsA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment