Thursday, April 2, 2020

तब मौत को चकमा देकर आए थे सलमान के भतीजे, सलीम खान ने बताया-इकलौते थे अब्दुल्ला, इस वजह से हुई मौत

ऐक्टर के भतीजे बीते 30 मार्च को इस दुनिया में नहीं रहे। सलमान खान लॉक डाउन की वजह से उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। सलमान के पिता सलीम खान ने इस घटना पर दुख जताया और बताया कि अब्दुल्ला अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। डायबीटीज ने बिगाड़ी सेहत बीते दिनों सलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला खान (38) का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस पर दुख जाहिर किया था। स्पॉटबॉय से बातचीत में सलमान के पिता सलीम खान ने बताया कि अब्दुल्ला को डायबीटीज थी, इसकी वजह से उनकी सेहत खराब होती गई। अब्दुल्ला को हुआ था कार्डिऐक अरेस्ट दवाओं के लिए हर मरीज अलग तरह से रिस्पॉन्ड करता है। अब्दुल्ला के लिए दवाओं ने काम नहीं किया। उनको कार्डिऐक अरेस्ट हो गया। वह अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। पहले सेहतमंद थे अब्दुल्ला सलीम खान ने यह भी कहा कि अब्दुल्ला डायबीटीज के पहले काफी सेहतमंद और मजबूत थे। वह काफी एक्सर्साइज भी करते थे लेकिन कुछ वक्त पहले उनका काफी भयानक एक्सिडेंट हो गया। हो चुका है जबरदस्त एक्सिडेंट करीब एक साल पहले वह इंदौर से वापस आ रहे थे तो उनका काफी जबरदस्त एक्सिडेंट हुआ था। एक ट्रक ने पीछे से आकर उनको हिट कर दिया था। मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद वह ठीक होकर इंदौर वापस चले गए। हालांकि इसके बाद उनकी सेहत खराब होने शुरू हो गई और डॉक्टरों ने बताया था कि उनके बचने की उम्मीद बेहद कम है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UUaymH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment