यह तो सभी लोग जानते हैं कि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' फिल्म में आने से पहले सिंगर थे। दिनेश लाल अपने गाने 'निरहुआ सटल रहे' से रातोंरात पूर्वांचल में स्टार बन गए। इस गाने के बाद से ही उनके नाम में 'निरहुआ' भी जुड़ा। आज आलम यह है कि लोग दिनेश लाल यादव कम बल्कि नाम से उन्हें अधिक पहचानते हैं। 'निरहुआ सटल रहे' गाने के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है। आइए, हम वह कहानी आपको बताते हैं। दरअसल, शो पर दिनेश लाल यादव ने भी इस गाने को लेकर खुलासा किया था। निरहुआ का यह सबसे मशहूर गाना है। ऐसे में भला कपिल शर्मा यह सवाल पूछने से कैसे चूक जाते। और फिर जब यह सवाल तो निरहुआ के पास जवाब भी तैयार था। निरहुआ ने सुनाई यह कहानी निरहुआ ने इस गाने के पीछे की कहानी बताते हुए कहा, 'जब हम लोग छोटे थे तो गांवों में अक्सर पति-पत्नी दूर-दूर ही रहते थे। शहर से भी अगर वे गांव लौटते तो पत्नी अंदर और पति बाहर ही सोता था। एक लोकलाज के कारण भी यह था।' निरहुआ ने आगे कहा, पर, जब हम लोग शहर में रहने लगे और फिर गांव गए तो सबकुछ उल्टा हो चुका था। समय भी काफी बदल गया था। अब जो लड़के शहर से पत्नी के साथ गांव जाते तो दिन भर घर में ही घुसे रहते थे। बस यहीं से यह आइडिया आया था कि 'निरहुआ सटल रहे'। 2004 में इस गाने से हुए हिट 2004 में उनका खुशबू राज के साथ यह भोजपुरी अलबम 'निरहुआ सटल रहे' आया था। यह गाना आते ही छा गया था। अलबम को जबरदस्त कामयाबी मिली और इसी के साथ उन्होंने अपने नाम के आगे निरहुआ जोड़ लिया। इसके बाद तो फिल्मों में निरहुआ सीरीज की झड़ी लग गई थी। लगातार निरहुआ के नाम पर बनाई फिल्में निरहुआ ने 2008 में 'निरहुआ रिक्शावाला' से भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। उनकी यह मूवी सुपरहिट साबित हुई और देखते ही देखते निरहुआ अपने फैन्स के दिलों में बसने लगे। इसके बाद निरहुआ ने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने 'निरहुआ हिंदुस्तानी','पटना से पाकिस्तान', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2','बम-बम बोल रहा है काशी और बॉर्डर' जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। हाल में उनकी फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' को भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2JB8UkA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment