लॉकडाउन के वक्त भारत में रहने वाले हर इंसान की यही कोशिश है कि वह अपने घर पर रहे। दूरदराज रहने वाले लोग भी अपने घर वापस आ गए हैं। इस बीच भारत से बाहर ट्रिप पर थीं। उन्होंने बताया कि कैसे हाई कमिशन की मदद से वापस आ सकीं। ऑस्ट्रिया में थीं जूही पूरी दुनिया कोरोना वायरस की दहशत में है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन लॉकडाउन की घोषणा की है। भारत से बाहर आने और जाने पर भी रोक है। इस अफरातफरी की शुरुआ में जूही चावला पति जय मेहता और बच्चों के साथ ऑस्ट्रिया हॉलिडे पर थीं। क्लोज होने लगे थे बॉर्डर जूही ने बताया कि जैसे ही वे लोग ऑस्ट्रिया से निकले वहां के बॉर्डर्स भी आंशिक रूप से बंद कर दिए गए। ऐसा ही स्विट्जरलैंड में हुआ। इस वजह से जूही अपने लंदन वाले घर लौटीं। वहां उनके ससुरालवाले भी आ गए। इनकमिंग फ्लाइट्स पर लगने लगी थी रोक उस वक्त तक भारत में भी इंटरनैशनल फ्लाइट्स पर रोक लगनी शुरू हो गई थी। जूही बताती हैं कि इस वजह से उन्होंने भारत आने का फैसला लिया। क्योंकि जूही के मुताबिक, अपना घर अपना घर होता है और अपना देश अपना देश। हाई कमिशन से ली मदद वापस आने के लिए जूही को भारत के हाई कमिशन से बात करनी पड़ी उन्होंने ही उनको सुरक्षित मुंबई पहुंचाया। भारत और घर वापस आकर जूही काफी खुश हैं। लॉकडाउन के दौरान कॉलोनी में घूमते मोर की तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bF2ld0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment