करीना कपूर और सैफ अली खान इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक माने जाते हैं। 2012 में उनकी शादी में बॉलिवुड के दिग्गज शामिल हुए थे। वैसे दोनों के बीच प्यार 2008 में शुरू हुआ था। हालांकि सैफ के प्रपोजल को बेबो ने दो बार रिजेक्ट किया था। बाइक राइड्स बढ़ी थी बॉन्डिंग एक सोशल मीडिया पोस्ट में करीना कपूर ने शेयर किया था कि उनका और सैफ का रिश्ता बाइक राइड्स और लंबी बातचीत से शुरू हुआ था। हालांकि जब सैफ ने उन्हें दो बार न कहा था। दोनों पैरिस में हॉलिडे कर रहे थे तभी सैफ ने करीना को प्रपोज करने का फैसला लिया था। चर्च में था दूसरा प्रपोजल एक टॉक शो में करीना ने बताया कि उन्हें सैफ का पहला प्रपोजल तब मिला था जब वे एक बार में थे। दूसरा प्रपोजल Notre Dame चर्च में। आखिरकार करीना ने हां कहा और दोनों ने शादी की। शर्मिला को भी मिला था पैरिस में प्रपोजल मजेदार बात यह है कि सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी ने भी शर्मिला टैगोर को पैरिस में प्रपोज किया था। शर्मिला वहां 'एन ईवनिंग इन पैरिस' की शूटिंग कर रही थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3454uMq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment