Wednesday, March 25, 2020

देखें, आ गया RRR का धमाकेदार मोशन पोस्टर

पिछले काफी दिनों से एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'RRR' की काफी चर्चा है। इस मल्टी-स्टारर फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फाइनली इस फिल्म का धमाकेदार मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म RRR का तेलुगू में टाइटल 'रुद्रम रानम रुधिराम' है। फिल्म के इस धमाकेदार पोस्टर में एक आग के रूप में और पानी के रूप में दिखाई दे रहे हैं जो एक कॉमन दुश्मन के लिए अपने हाथ मिला रहे हैं। मोशन पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म जबरदस्त ऐक्शन से भरपूर होगी। देखें, इसका मोशन पोस्टर: फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा और मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 350 करोड़ के भारी-भरकम बजट में तैयार हो रही इस फिल्म की कहानी क्रांतिकारी अल्लूरी सीतारामराजू और कोमाराम भीम के ऊपर आधारित है जिनके किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर निभा रहे हैं। यह फिल्म कई भाषाओं में 8 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QLdlxl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment