Wednesday, March 25, 2020

लॉकडाउन नहीं मानने वालों पर भड़के सोनू न‍िगम, कहा- लातों के भूत बातों से नहीं मानते

इन दिनों दुबई में हैं। कोरोना की वजह से वह वापस नहीं आ रहे। इस बीच उन्होंने यूट्यूब पर लोगों के लिए शो किया। सोनू ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि यह पहला शो था जिसमें इतने ज्यादा लोग जुड़े। सोनू ने पूरा किया वादा सोनू निगम दुबई में है। कोरोना आउटब्रेक की वजह से उन्होंने अपने परिवार के साथ वहीं रुकने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की घोषणा के बाद उन्होंने अपने फैंस से ऑनलाइन परफॉर्म करने का वादा किया था जिसे पूरा भी किया। सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो पर लोगों को धन्यवाद दिया कि लोग इतनी बड़ी संख्या में इस परफॉर्मेंस से जुड़े। लोगों पर निकाला गुस्सा उन्होंने प्रधानमंत्री के लॉकडाउन की तारीफ की। हालांकि जनता कर्फ्यू के दौरान सड़क पर निकलने वालों पर उन्होंने गुस्सा निकाला। सोनू ने कहा, प्रधानमंत्री ने 21 दिनों का कर्फ्यू लगाकर अच्छा किया क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते। समदारी दिखाने की अपील उन्होंने कहा कि लोगों ने 9 बजे के बाद कुछ लोगों ने जो धमाल मचाया उससे चीजें बिगड़ जाती हैं। कुछ मूर्ख लोग सड़क पर निकल आए। सोनू निगम ने लोगों से समझदारी से काम लेने की अपील की। कहा कि दुकानों पर जाकर चीजें भरिए मत। ऐसा करने की जरूरत नहीं है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UDhCnN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment