Tuesday, March 24, 2020

कनिका कपूर का तीसरा COVID-19 टेस्ट भी पॉजिटिव, जानें- डाक्टर ने क्या कहा

बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर बीते दिनों लंदन से लौटने के बाद COVID-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। अब उनका तीसरा टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। इस टेस्ट का रिजल्ट मंगलवार रात को आया है। इससे पहले संडे को हुए टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। ये बोले डॉक्टर सिंगर कनिका कपूर बीते दिनों लंदन से भारत लौटकर आईं। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। वह लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS)में कनिका का इलाज चल रहा है। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. आर.के, धीमन ने बताया कि कनिका का टेस्ट लगातार पॉजिटिव आ रहा है। उनका ट्रीटमेंट तब तक चलता रहेगा जब तक कम से कम 2 टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाते। दोस्त का टेस्ट नेगेटिव वहीं कनिका के फ्रेंड ओजस देसाई उनके साथ 2 दिन ताज होटल में रुके थे। इसके बाद अंडरग्राउंड हो गए थे। उनका टेस्ट नेगेटिव आया है। ओजस की तरफ से जारी किए गए एक स्टेटमेंट के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में COVID-19 का टेस्ट करवाया था। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने अपनी टेस्ट रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं। कनिका के टच में आने वाले नेगेटिव इसी बीच जो लोग भी कनिका के टच में आए थे उन सबकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कनिका ने कई बिजनसमैन, पॉलिटिशन और सोशलाइट्स के साथ पार्टी की थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bnhO1a
via IFTTT

No comments:

Post a Comment