Tuesday, March 24, 2020

21-Days Lockdown: कार्तिक आर्यन का मजेदार मीम देखकर नहीं रुकेगी हंसी

बॉलिवुड ऐक्टर सोशल मीडिया पर काफी मजाकिया पोस्ट्स किया करते हैं। बाकी बॉलिवुड स्टार्स की तरह कार्तिक भी आजकल के कारण अपने घर पर ही हैं। घर पर रहते हुए वह सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा ही एक मजेदार पोस्ट उन्होंने प्रधानमंत्री के 21 दिन के लॉकडाउन के ऊपर शेयर किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस मीम में कार्तिक ने अक्षय कुमार की फिल्म 'फिर हेरा फेरी' के एक सीन में अपना चेहरा लगा लिया है। यह वही सीन है जिसमें अक्षय कुमार का कैरक्टर राजपाल यादव को 21 दिन में पैसा डबल करने की स्कीम बताता है। मीम में लिखा है, 'मोदी जी ये लोग ऐसे नहीं मानेंगे, ये सुनना चाहते हैं 21 दिन में पैसा डबल।' बता दें कि इससे पहले कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक मोनोलॉग का वीडियो शेयर किया था जिसमें वह लोगों से कोरोना के कारण घर में ही रहने की सलाह दे रहे थे। उनका वीडियो इतना पॉप्युलर हुआ था कि खुद प्रधानमंत्री ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था और कार्तिक के प्रयासों की तारीफ की थी। बता दें कि कोरोना के कारण बॉलिवुड की सारी रिलीज और शूटिंग टल चुकी हैं। कार्तिक इससे पहले अपनी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग लखनऊ में कर रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ कियाारा आडवाणी दिखाई देंगी। इसके अलावा कार्तिक फिल्म 'दोस्ताना 2' में जान्हवी कपूर के साथ भी दिखाई देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WHy6Or
via IFTTT

No comments:

Post a Comment