हाल ही में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कोरोना वायरस जुड़ा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जो काफी वायरल हुआ। इसमें वह जूस पीते हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि COVID-19 के समय में वह कैसे कुछ प्रॉडक्टिव कर रही हैं। दीपिका पोस्ट में नाइट सूट में नजर आ रही थीं जिस पर ऐक्टर वरुण धवन ने सवाल किया। उन्होंने पूछा कि आप हमेशा नाइट सूट में ही क्यों रहती हैं? इस पर रिप्लाई करते हुए ऐक्ट्रेस ने लिखा, 'क्योंकि तब मैं आराम से किसी भी वक्त सो सकती हूं।' इसके साथ उन्होंने एक हंसता हुआ इमोजी भी बनाया। दीपिका ने शुरू की सीरीजपोस्ट में दीपिका ने बताया कि कैसे वह होम क्वरेंटीन के तीसरे सीजन में जूस पी रही हैं और फल खा रही हैं। ऐक्ट्रेस ने यह सीरीज तब शुरू की जब भारतीयों से सेल्फ-आइसोलेशन के लिए कहा गया और घर पर ही रहने को कहा गया। इन फिल्मों में दिखेंगे दीपिका और वरुणवर्क फ्रंट की बात करें को दीपिका अब डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। वहीं, वरुण धवन 'कुली नं 1' में सारा अली खान के साथ दिखेंगे। दोनों ही फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dsdnnN
via IFTTT
No comments:
Post a Comment