Sunday, March 22, 2020

कमीडियन ने उतारी सोनम कपूर की ऐसी नकल कि उन्हें खुद शेयर करना पड़ा विडियो

पूरे देश के साथ बॉलिवुड ने भी पूरे जोश के साथ जनता कर्फ्यू में हिस्सा लिया। शाम के वक्त कोरोना वीरों के सम्मान में थाली और ताली बजाते हुए भी कई सिलेब्स के विडियोज सामने आए। इसी बीच ने एक मजेदार विडियो रीट्वीट किया है। इस विडियो में कमीडियन सलोनी उनकी नकल उतार रही हैं। रिया करती हैं ज्यादा अच्छी नकल कमीडियन जो नजमा आपी के नाम से कॉमिडी करती हैं, ने सोनम की नकल उतारी है। उन्होंने विडियो में दिखाया कि जनता कर्फ्यू पर सोनम का रिऐक्शन कैसा रहा होगा। सोनम को यह विडियो काफी मजेदार लगा और उन्होंने इसे रीट्वीट किया है। साथ में यह भी लिखा है कि उनकी बहन रिया उनके ऐक्सेंट की नकल ज्यादा अच्छी तरह कर लेती हैं। सलोनी ने लिखा, अब ये मैडम न्यूज में हैं तो सोचा कुछ मजे इनके भी लिए जाएं... आइसोलेशन में हैं सोनम सोनम कपूर हाल ही में पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से लौटी हैं। उन्होंने खुद को क्वैरंटीन किया हुआ है और वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह लोगों में अवेयरनेस लाने के लिए पोस्ट भी कर रही हैं। कनिका कपूर के सपोर्ट में किया था ट्वीट हाल ही में सोनम ने कनिका कपूर के सपोर्ट में ट्वीट किया था। कनिका हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वह सेल्फ आइसोलेशन न करके लोगों के बीच जाने के चलते सुर्खियों में थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WHYs2u
via IFTTT

No comments:

Post a Comment