पूरी दुनिया की तरह ऐक्ट्रेस भी लंदन में अपने घर पर हैं। अपने बेटे के साथ बढ़िया वक्त बिता रही हैं। एमी फिटनेस फ्रीक हैं। कोरोना आउटब्रेक के चलते जिम नहीं जा पा रहीं। ऐसे में उन्होंने टॉइलट पेपर से एक्सर्साइज करने का मजेदार तरीका निकाला है। बीते साल बेटे को दिया है जन्म एमी जैक्सन ने बीते साल प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बेबी बर्थ के बाद वह फिर से एकदम पर्फेक्ट शेप में आ चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। कोरोना की वजह लोग बाहर नहीं निकल रहे। ऐसे में एमी ने टॉइलट रोल का मजेदार यूज किया। टाइलट पेपर का मजेदार इस्तेमाल एमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है, इस विडियो में वह अपने बेटे के साथ हैं और टाइटल पेपर के तीन रोल से अलग-अलग एक्सर्साइज कर रही हैं। एमी ने साथ में कैप्शन लिखा है कि अगर आप हंसेंगे नहीं तो रोना होगा। एक्सर्साइज करने के साथ उन्होंने डिसक्लेमर भी दिया है कि आपको फनी नहीं दिखना चाहते तो क्यूट जिम आउटफिट भी पहनें। देखें एमी का विडियो
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2vH3hOC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment