Sunday, March 22, 2020

घर में फंसी नरगिस फाखरी ने 3 दिन से नहीं बदले कपड़े, मांगी 'Help'

कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी लोग अपने घरों में हैं। हमारे बॉलिवुड सिलेब्स ने भी खुद को आइसोलेट कर रखा है और ऐसे लोगों से जुड़ने के लिए वे सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इस बीच के कई मजेदार विडियो सामने आ रहे हैं। घर पर बोर हो रही हैं नरगिस फाखरी कोरोना वायरस आउटब्रेक के दौरान सिलेब्स अलग-अलग तरह से टाइमपास कर रहे हैं। इस बीच वह अपनी दिनचर्या भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस दौरान नरगिस फाखरी ने कई विडियो शेयर किए हैं। उन्होंने एक विडियो शेयर किया था जिसमें वह घर के काम करती दिखाई दे रही थीं और बताया था कि वह घर पर बोर हो रही हैं। नहीं बदले हैं कपड़े अब उनका एक और विडियो सामने आया है। इस विडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि वह 3 दिन से घर पर वही कपड़े पहने हैं। उन्होंने लिखा कि बदलने का मतलब भी क्या है और ऐसा करने से सब लोग काफी पैसे भी बचा सकते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ac6Jjt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment