Monday, March 23, 2020

देश से दूर, फिर भी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने लॉस ऐंजिलिस में बजाई कोरोना फाइटर्स के लिए ताली

पूरे भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन किया। इतना ही नहीं कोरोना के बीच अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की सेवा करने वाले वीरों के सम्मान में बाल्कनी में 5 बजे खड़े होकर ताली और थाली भी बजाई। भले ही भारत में नहीं थीं लेकिन उन्होंने भी इसमें अपना योगदान दिया। लॉस ऐंजिलिस से प्रियंका ने कोरोना वॉरियर्स को दिया सम्मान ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को यूं ही देसी गर्ल नहीं कहा जाता। वह इस समय लॉस ऐंजिलिस में अपने घर पर हैं। इसके बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री की बात रखी और बाल्कनी में खड़े होकर ताली बजाई। इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया विडियो प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ताली बजाते हुए अपना विडियो लगाया। इसके साथ लिखा, 'पूरी दुनिया के लोग डॉक्टर्स, नर्स वगैरह, जो कि COVID-19 का सामना करने वाले लोग हैं, उनके प्रति ताली बजाकर अपना आभार जता रहे हैं। हालांकि आज ऐसा करने के लिए मैं भारत नहीं जा सकती लेकिन रूह के रूप में वहां हूं।' #jantacurfewindia घरों से अपना योगदान दे रहे सिलेब्स बता दें कि पूरे देश के साथ इस वक्त एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी लॉक डाउन का सामना कर रही है। सिलेब्स घरों में कैद हैं और हर तरह से कोरोना वायरस के मुकाबले में साथ दे रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bgHJYg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment