Wednesday, January 22, 2020

धनुष और सारा आनंद एल राय की फिल्म में?

सैफ अली खान की बेटी इंडस्ट्री में तेजी से अपना अलग मुकाम बना रही हैं। सारा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म '' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि वह बॉलिवुड के दिग्गज निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म भी साइन कर ली हैं। इससे भी अहम यह कि इस फिल्म में उनके साथ साउथ के मेगास्टार होंगे। सूत्रों की मानें तो यह फिल्म मार्च में फ्लोर पर जाने वाली है। यह भी चर्चा तेज है कि इस फिल्म में सारा भोजपुरी बोलती दिखेंगी। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स पर विश्वास करें धनुष और सारा दोनों ने फिल्म साइन कर ली है। मार्च तक फिल्म फ्लोर पर होगी। 'रांझणा' के बाद राय और धनुष की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। ऐसे में फैन्स के लिए भी इस फिल्म को लेकर अब उत्सुकता बढ़ गई है। सारा और धनुष को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए भी फैन्स बेताब हैं। लव आज कल के प्रमोशन में व्यस्त हैं सारा फिलहाल आनंद एल राय अपनी आने वाली फिल्म '' में व्यस्त हैं। इसमें आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है। उधर, सारा भी अपनी फिल्म 'लव आज कल' को प्रमोट करने में जुटी हैं। उनकी फिल्म 14 फरवरी को ही रिलीज हो रही है। रांझणा के बाद फिर साथ आएंगे दोनों बता दें कि आनंद एल राय ने इससे पहले शाहरुख खान के लिए फिल्म 'जीरो' बनाई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि राय की धनुष के साथ पिछली फिल्म 'रांझणा' ने कमाल कर दिया था। यही वजह है कि फैन्स दोनों को एक बार फिर जल्द साथ देखना चाहते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2uoqvIa
via IFTTT

No comments:

Post a Comment