Wednesday, January 22, 2020

क्या अपने 'प्रेम' सलमान को लेकर लौट रहे हैं सूरज बड़जात्या? लिख रहे नई कहानी

सूरज बड़जात्या...जी हां वही निर्देशक जिसने न सिर्फ सलमान खान को स्टारडम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि उन्हें घर-घर में 'प्रेम' के नाम से मशहूर कर दिया। सूरज अब एक बार फिर सलमान को लेकर फिल्म बना रहे हैं, जिसकी आने वाले दिनों में घोषणा कर दी जाएगी। सूरज बड़जात्या और सलमान की एक साथ शुरुआत सूरज और सलमान की जोड़ी ने एक साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी। इसके बाद दोनों ने 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं' और 2015 में आई 'प्रेम रतन धन पायो' में साथ काम किया। अब सूरज एक बार फिर सलमान के साथ आ रहे हैं। हाल ही में सूरज बड़जात्या ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात की और बताया कि सलमान को उनकी फिल्म का आइडिया पसंद आया है। उन्होंने कहा, 'मैं अभी कहानी लिख रहा हूं। 1 या 2 सालों में यह पूरी हो जाएगी। मैंने अपना आइडिया सलमान के साथ डिसकस किया है और उन्हें भी यह पसंद आया है। यह पूरी तरह से एक फैमिली फिल्म होगी, जिसमें ड्रामा और इमोशन भी होगा।' सूरज बड़जात्या के बेटे का डायरेक्टोरियल डेब्यू, क्या सलमान आएंगे नजर? फिलहाल सूरज बड़जात्या अपने छोटे बेटे अवनीश की फिल्म पर फोकस कर रहे हैं, जिसके जरिए अवनीश डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'अवनीश डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं। 2017 के आखिर में मैं सलमान भाई के साथ अपनी फिल्म लेकर तैयार था। उस वक्त मैं अपनी फिल्म की कहानी आधी लिख चुका था, लेकिन तभी अवनीश ने कहा कि वह डायेक्टर के तौर पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। 30 साल बाद किसी कंपनी में एक डायरेक्टर को लॉन्च करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसलिए मैंने अपनी फिल्म बीच में ही रोक दी। यह पूरी तरह से अवनीश की फिल्म है और मैं बस उन्हें गाइड कर रहा हूं।' यह पूछे जाने पर कि क्या उनके बेटे की फिल्म में सलमान खान भी नजर आ सकते हैं, तो सूरज बड़जात्या ने कहा कि उनके बेटे पर सलमान का आशीर्वाद है। फिलहाल सलमान रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 13' में बिजी है, जिसका फिनाले 15 फरवरी को है। इसके बाद वह पूरी तरह से अपनी फिल्मों में बिजी हो जाएंगे। 'राधे: इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' की शूटिंग काफी पहले शुरू हो चुकी है। इसके अलावा सलमान ने कुछ वक्त पहले 'कभी ईद कभी दिवाली' के नाम से फिल्म अनाउंस की थी। जहां 'राधे' इसी साल रिलीज होगी, तो वहीं 'कभी ईद कभी दिवाली' 2021 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38w3VfH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment