और का बेटा 20 दिसंबर 2019 को अपने तीसरा जन्मदिन मना रहा है। तैमूर के जन्मदिन पर सैफ-करीना ने एक क्रिसमस थीम पार्टी रखी। हालांकि यह काफी छोटी पार्टी थी लेकिन इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया देखी जा रही हैं। इस पार्टी में तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तैमूर के केक की तस्वीरें शेयर की हैं। इस पर 'हैपी थर्ड बर्थडे तैमूर' लिखा हुआ था। इस बीच आज तैमूर के नाना रणधीर कपूर के घर पर भी बर्थडे पार्टी रखी जाएगी जिसमें परिवार के निजी मेहमान शामिल होंगे। तैमूर के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में करण जौहर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा जैसे बड़े बॉलिवुड सितारे शामिल हुए। इस पार्टी की तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Mfp7Oa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment