बॉलिवुड सुपरस्टार के फैन्स उनकी आने वाली फिल्म '' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के गाने और ट्रेलर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। सलमान अपनी अगली फिल्म 'राधे' की भी घोषणा पहले ही कर चुके हैं जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी। इस बीच सलमान ने 'मुंबई मिरर' को दिए गए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दबंग के बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने कहा कि दबंग 3 में यह दिखाया गया है कि आखिर चुलबुल पांडे जैसा है वैसा कैसे बना। यह बदला लिए जाने की एक इमोशनल कहानी है। जब सलमान से अगले सीक्वल 'दबंग 4' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां फिल्ममेकर्स सीक्वल बनाने में ही स्ट्रगल कर रहे हैं उस दौर में दबंग सीरीज का प्रीक्वल लाया गया है। सलमान ने यह भी बताया कि उनकी टीम दबंग सीरीज की चौथी फिल्म भी लिख चुकी है। बता दें कि, 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर रज्जो के किरदार में नजर आएंगी तो वहीं सलमान चुलबुल पांडे के कैरेक्टर को दोहराते दिखेंगे। इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी डेब्यू करने जा रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2rDMQRc
via IFTTT
No comments:
Post a Comment