
बॉलीवुड डेस्क. सलमान खान स्टारर 'दबंग 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन करीब 24.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, अगर देशभर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ के खिलाफ प्रदर्शन नहीं चल रहे होते तो यह आंकड़ा और भी बड़ा होता।

वहीं बॉलीवुड हंगामा सेबातचीत में ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने कहा कि प्रदर्शनों के कारण फिल्म की पहले दिन की कमाई 20-30 फीसदी तक प्रभावित हुई है और अगर जल्दी ही मामला ठंडा नहीं होता है तो यह फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
साल की 5वीं सबसे बड़ीओपनर
बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के साथ 'दबंग 3' इस साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन स्टारर 'वॉर' पहले दिन 53.35 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है, जो न केवल साल की बल्कि बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है।
ये हैं टॉप 5 फिल्में
रैंक | फिल्म | रिलीज डेट | पहले दिन की कमाई |
1 | वॉर | 10 अक्टूबर | 53.35 करोड़ रुपए |
2 | एवेंजर्स : एंडगेम (हॉलीवुड) | 26 अप्रैल | 53.10 करोड़ रुपए |
3 | भारत | 5 जून | 42.30 करोड़ रुपए |
4 | मिशन मंगल | 15 अगस्त | 29.16 करोड़ रुपए |
5 | दबंग 3 | 20 दिसंबर | 24.50 करोड़ रुपए |
5 साल में सलमान की दूसरी सबसे छोटी ओपनिंग
अगर सलमान के पिछले 5 सालों की फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन देखें तो 'ट्यूबलाइट' के बाद 'दबंग 3' लिस्ट में नीचे से दूसरे नंबर पर नजर आती है। यानी कि यह पिछले पांच साल में पहले दिन सलमान की दूसरी सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म है।
रैंक | फिल्म | रिलीज डेट | पहले दिन की कमाई |
1 | प्रेम रतन धन पायो | 12 नवंबर 2015 | 40.35 करोड़ रुपए |
2 | सुल्तान | 06 जुलाई 2016 | 36.54 करोड़ रुपए |
3 | टाइगर जिंदा है | 22 दिसंबर 2017 | 34.10 करोड़ रुपए |
4 | रेस 3 | 15 जून 2018 | 28.50 करोड़ रुपए |
5 | बजरंगी भाईजान | 17 जुलाई 2015 | 27.25 करोड़ रुपए |
6 | दबंग 3 | 20 दिसंबर 2019 | 24.50 करोड़ रुपए |
7 | ट्यूबलाइट | 23 जून 2017 | 21.15 करोड़ रुपए |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZbEXP4
No comments:
Post a Comment