बॉलीवुड डेस्क. रानी मुखर्जी लगातार अपनी फिल्म 'मर्दानी 2' का प्रमोशन कर रही हैं। इसके लिए वे लगातार पुलिस के अधिकारियों से मिल रही हैं ताकि उनके काम और बढ़ते अपराधों के प्रति लोगों को जागरुक कर सकें। इसके लिए रानी गुरुवार रात मुंबई में नाइट पेट्रोलिंग टीम से मिलीं। इस मुलाकात के बारे में यशराज फिल्म्स ने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर किए हैं।
जानी काम की बारीकियां : रानी ने टीम की लीडर कल्पना सुरवसे से मिलने के बाद कहा- कड़ी निगरानी ही कई सारे अपराधों को रोक सकती है। और मैं अपने देश की पुलिस को सलाम करती हूं कि वह दिन-रात हमारी सुरक्षा करती है। इनके कारण ही हम शांति से रहते हैं। इन सबसे मिलना आंखें खोलने वाला अनुभव रहा है। 12 घंटे के काम की शिफ्ट की बारीकियों को समझने के अलावा उन्होंने महिलाओं के लिए सुरक्षा युक्तियों पर चर्चा की।
विवादों में घिरी है फिल्म :कोटा के पार्षद गोपाल मंडा की तरफ से उनके वकील ने सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी, यशराज फिल्म के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा, फिल्म के डायरेक्टर गोपी पुथरन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस भेजा है।जिसमें कहा गया है कि 3 दिन में मर्दानी-2 फिल्म से कोटा शहर का नाम हटाया जाए या फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34QIFjj
No comments:
Post a Comment