की अपकमिंग फिल्म '' इस समय हर तरफ चर्चा है। वहीं, जबसे फिल्म का दूसरा गाना 'बाला' रिलीज हुआ है, सिलेब्रिटी से लेकर आम लोगों के खूब रिएक्शन मिल रहे हैं। इससे पहले फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने 'एक चुम्मा' को भी फैंस ने पसंद किया। अक्षय कुमार ने #TheBalaBhallenge के नाम से चैलेंज शुरू किया है। इसके बाद से लोग 'बाला' गाने पर डांस कर रहे हैं और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अक्षय कुमार की एक छोटी फैन ने 'बाला' चैलेंज पर डांस किया, ऐक्टर ने नन्ही फैन के डांस को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर तारीफ की है। बताते चलें कि पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित इस फिल्म में 1419 और 2019 का समय दिखाया जाएगा। इसके साथ ही अक्षय कुमार के फैंस 'हाउसफुल 4' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि ऐक्टर तीन साल बाद इस फिल्म से कॉमिडी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी 'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार के अलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सनोन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, चंकी पांडे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'हाउसफुल 4' 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। अक्षय कुमार की अन्य फिल्मों की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा ऐक्टर 'गुड न्यूज', 'बच्चन पांडे' और 'लक्ष्मी बम' फिल्मों में दिखाई देगा।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30VPtJO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment