पिछले काफी समय से यह चर्चा चल रही है कि अथिया शेट्टी आजकल क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। हालांकि अब तक ये दोनों अपने कथित रिलेशनशिप से इनकार करते रहे हैं। लेकिन इन दोनों को कई इवेंट्स, डेट और डिनर पर एक साथ देखा जाना काफी कुछ बयां करता है। अब इन दोनों के कथित लव अफेयर पर फिर से चर्चा हो रही है क्योंकि दोनों को फिर एक साथ डिनर डेट पर देखा गया है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें अथिया शेट्टी और केएल राहुल साथ दिखाई दे रहे हैं। अथिया ब्लैक ब्लेजर और वाइट क्रॉप टॉप में खूबसूरत लग रही हैं जबकि केएल राहुल भी वाइट टीशर्ट और डेनिम जैकेट में कूल लग रहे हैं। बाद में इस डिनर में सूरज पंचोली और आकांक्षा रंजन ने भी उन्हें जॉइन कर लिया। बाद में अथिया और राहुल को एक ही कार में जाते हुए देखा गया। वैसे बता दें कि इनके रोमांस को तब और ज्यादा बल मिल गया था जबकि डिजाइनर विक्रम फडनीस ने अथिया की उनके कथित रोमांस के लिए टांग खिंचाई की थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/359VgP2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment