Thursday, October 10, 2019

हमेशा से जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाना चाहती हूं: प्रियंका चोपड़ा

ने फिल्मों में अभी तक अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। केवल बॉलिवुड ही नहीं बल्कि हॉलिवुड में भी प्रियंका ने अपने किरदारों से लोगों प्रभावित किया है। हालांकि एक किरदार ऐसा भी है कि जिसे अभी तक प्रियंका नहीं निभा सकी हैं लेकिन वह हमेशा से उसे निभाना चाहती हैं। वह किरदार कोई और नहीं बल्कि मशहूर ब्रिटिश स्पाई का है जो कई दशकों से पूरी दुनिया में फेमस है। बताया जाता है कि प्रियंका भी जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्मों की बहुत बड़ी फैन हैं और वह पहली फीमेल जेम्स बॉन्ड बनना चाहती हैं। प्रियंका का मानना है कि रोल के लिए वह पर्फेक्ट चॉइस होंगी। एक ब्रिटिश न्यूज पेपर से प्रियंका ने कहा, 'मैं हमेशा से जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाना चाहती हूं लेकिन जाहिर सी बात है कि मैं खुद को इस रेस में नहीं रख सकी। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में फीमेल बॉन्ड को देखना दिलचस्प होगा फिर भले ही वह किरदार मैं निभाऊं या कोई और।' प्रियंका ने यह साफ कर दिया कि वह इस बारे में काफी सीरियस हैं और इस रोल के लिए सही ऐक्टर हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या वह की जगह लेंगी तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता लेकिन मुझे इस बात से खुशी होगी कि कभी इस किरदार को कोई महिला निभाए।' वैसे बता दें कि हाल ही में बॉन्ड सीरीज की 25वीं फिल्म '' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि डैनियल क्रेग की बॉन्ड सीरीज की यह आखिरी फिल्म होगी। फिल्म में ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग ऐक्टर रामी मालेक विलन की भूमिका में होंगे जबकि बॉन्ड गर्ल के रूप में क्यूबन ऐक्ट्रेस अना दे अर्मस दिखाई देंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/316iP84
via IFTTT

No comments:

Post a Comment