Saturday, October 5, 2019

इलाज के बाद ऋषि कपूर ने कराया फोटोशूट, गजब की मुस्कान पर टिक जाएंगी नजरें

न्यूयॉर्क से पिछले महीने ही कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे बॉलिवुड के वेटरन ऐक्टर ने हाल ही में फोटोशूट करवाया है। जाने माने फटॉग्रफर अविनाश गोवारिकर ने ऋषि कपूर का फोटोशूट किया है। अविनाश गोवारिकर ने उनकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में ऋषि कपूर बड़ी सी मुस्कान बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। अविनाश गोवारिकर ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'पोस्ट पैकअप शॉट विद द लेजेंड ऋषि कपूर। एक छोटे से ब्रेक के बाद वह एक्शन में वापस आए हैं। शब्दों में बयान नहीं कर सकता कि चिंटूजी को लेंस के जरिए देखकर कैसा लगा।' इसके बाद ऋषि कपूर ने भी अपनी तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। ऋषि कपूर ने तस्वीर के साथ लिखा, 'थैंक यू अविनाश, आपने सबसे ज्यादा तारीफ की। पैकअप के बाद लगभग दो महीने से बढ़ी दाढ़ी काट दी। आज रात इटली के लिए रवाना हो रहा हूं, वापस आकर तुमसे मिलता हूं।' बता दें कि बीते साल ऋषि कपूर वाइफ नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क गए तो उनके बीमार होने की खबरें सुर्खियां बन गईं। कुछ ही दिनों बाद खबर आई कि वह कैंसर से पीड़ित हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31ORMzn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment