सदी के महानायक 11 अक्टूबर को अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बिग बी के फैन्स उनकी जिंदगी से जुड़ी लगभग सारी बातें जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कभी अमिताभ बच्चन को सजा भी मिलती थी। आज हम आपको अमिताभ से जुड़ी ऐसी ही कुछ दिलचस्प बात बता रहे हैं। साल 2002 में अमिताभ बच्चन में अपने कॉलेज पहुंचे थे। यहां एक फंक्शन में उनको सम्मानित किया गया था। इस फंक्शन में 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे और यहां पर ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी ने डांस परफॉर्मेंस भी दी थी। साल 1964 से 1967 तक किरोड़ीमल कॉलेज के स्टूडेंट रहे अमिताभ ने जब इस फंक्शन में बोलना शुरू किया था तो पूरे ऑडिटोरियम में एकदम खामोशी छा गई थी। उन्होंने कहा, 'मुझे गर्व है कि मैं इस कॉलेज का हिस्सा रहा हूं। मुझे याद है कि अक्सर क्लासेज बंक करके कॉलेज की बाउंड्री पार कर पास के मार्केट में चला जाया करता था।' इस मौके पर अमिताभ ने अपने टीचर फ्रैंक ठाकुरदास को भी याद किया जिन्होंने उन्हें कॉलेज की ड्रामा सोसायटी से जोड़ा था और जिनकी वजह से वह थिअटर के नजदीक आए। इस मौके पर ऐक्टर और डायरेक्टर भी मौजूद थे जो खुद भी किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह अमिताभ से काफी जूनियर थे लेकिन उनके समय में कॉलेज में सिर्फ बिग बी के बारे में ही बातें हुआ करती थीं। सतीश कौशिक ने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा, 'हमारे एक टीचर हुआ करते थे, मिस्टर सुब्रमण्यम, जो हमेशा हमें उनकी बात नहीं मानने के लिए झिड़कते रहते थे। वह हमें हमेशा कहते रहते थे कि वह अमिताभ बच्चन को भी हमेशा सजा दिया करते थे और उन्हें खड़ा कर देते थे। तब हम उनसे मजाक में कहते थे कि सर हमें भी वहीं खड़ा कर दें, शायद हमारी किस्मत भी अमिताभ जैसी चमक जाए।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2oz1LKN
via IFTTT
No comments:
Post a Comment