वरुण धवन और सारा अली खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं फिर भी दोनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। बीच-बीच में वे अपनी फिल्म के सेट्स से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें सारा अली खान का सिंपल लंच दिख रहा है। यह लंच देखकर आप समझ सकते हैं कि सारा अली खान के फैट टु फिट होने और इस फिटनेस को मेंटेन रखने का राज क्या है। फिल्म का बैंकॉक शेड्यूल पूरा होन के बाद अब इसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है। बैंकॉक शूट से भी दोनों की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। बता दें कि डेविड धवन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर ब्लॉक बस्टर फिल्म कूली नंबर 1 की रीमेक है। फिल्म 1995 में आई थी। रीमेक अगले साल 1 मई को रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/326SFnf
via IFTTT
No comments:
Post a Comment