हाल ही में भाई इब्राहिम के साथ कराए स्टनिंग फोटोशूट को लेकर चर्चा में थीं। अब उन्होंने एक विडियो शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सारा ने यह विडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वह मां अमृता सिंह के साथ एक रेस्ट्रॉन्ट में शानदार व्यंजनों को इंजॉय कर रही हैं। सारा जो कि फिल्म लाइन में आने से पहले वजन को लेकर खबरों में थीं, स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं। हालांकि, यह विडियो देखने के बाद कहा जा सकता है कि वह ऐसा नहीं कर रही हैं। सारा लाइव इंस्टाग्राम विडियो बना रही हैं और अमृता अपना मुंह छिपाते हुए नजर आ रही हैं। वह मां से पूछ रही हैं कि वह आज यह क्यों खा रही हैं और ऐसा क्या हो गया है। खाने की टेबल साउथ इंडियन क्युजिन से फुल है। इस विडियो पर 'सिंबा' स्टार ने कैप्शन दिया, 'जब ममी और मैं खाने के लिए तैयार हुए, हम डाइट की चिंता नहीं करते हैं, सिर्फ चीट करते हैं। इस तरह खाना असाधारण नहीं है। यहां तक कि फूड कॉम्पिटिटर्स को को हमें अपनी सीट दे देनी चाहिए।' बता दें, फिल्मों में डेब्यू करने के लिए सारा ने अपना ट्रांसफर्मेशन किया था। कॉलेज के दिनों में 96 किलो की सारा ने अपना काफी वजन कम किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो 'केदारनाथ' और 'सिंबा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सारा अब अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी। इसके अलावा वह 'कुली नंबर 1' के रीमेक में वरुण धवन के ऑपोजिट नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2p1VDKR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment