Saturday, October 5, 2019

फरहान अख्तर बोले- फिल्म के सेट पर टॉर्चर करती थीं प्रियंका चोपड़ा

और अपनी आने वाली फिल्म '' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फरहान और प्रियंका इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में साथ काम कर रहे हैं। अब यह जोड़ी इतने सालों के बाद एक बार फिर साथ दिखाई देगी। वैसे फरहान का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका उन्हें काफी परेशान करती थीं। वेबसाइट 'पिंक विला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका के साथ वह लाइफ, फूड और अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी बातें करते थे और खाली वक्त में साथ में खूब घूमा करते थे। उन्होंने बताया कि चूंकि वह पहले भी प्रियंका के साथ काम कर चुके हैं इसलिए उन्हें इतने सालों बाद भी पति-पत्नी का रोल निभाने में कोई दिक्कत नहीं आई। फरहान ने यह भी कहा कि प्रियंका को समोसे बहुत पसंद हैं और वह हमेशा खाने के लिए समौसा मांगा करती थीं। साथ ही फरहान यह भी बोले कि जब वह डायट पर होते थे प्रियंका उन्हें समोसे और तरह-तरह के खाने खाते हुए चिढ़ाती थीं और टॉर्चर करती थीं। बता दें कि शोनाली बोस के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में फरहान और प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2nl0OVT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment