Sunday, October 6, 2019

जब अनुष्‍का शर्मा ने सभी के सामने दीपिका के पति रणवीर को डांटा

और ने अब तक तीन फिल्‍मों में साथ काम किया है और ऑडियंस उनकी ऑन-स्‍क्रीन केमिस्‍ट्री को काफी पसंद करती है। हाल ही में दोनों मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्‍शन में साथ नजर आए और फैंस के लिए यह मजेदार ट्रीट हो गई। इस फंक्‍शन में दोनों के बीच एक फनी मोमेंट हुआ जो कि कैमरे में कैद हो गया। दरअसल, रणवीर जिस तरह अलग-अलग तरह के आउटफिट में नजर आते हैं, यहां भी कुछ ऐसा ही था। वह स्‍टेज पर हैट, ब्‍लैक सूट और हाथ में छड़ी लिए दिखे। ऐक्‍टर अचानक से सफलता और अलग-अलग लोगों के लिए इसके मायने पर बात करने लगे। वह माइक लेकर स्‍टेज से नीचे आने लगे और इस दौरान उन्‍होंने पूछा, 'इस बारे में बेहद खूबसूरत और टैलंटेड अनुष्‍का शर्मा से पूछते हैं कि आपके लिए सक्‍सेस का मतलब क्‍या है?' जैसे ही रणवीर ने रिप्‍लाई के लिए उनके चेहरे के सामने माइक लगाया, अनुष्‍का ने उन्‍हें डांट लगा दी। ऐक्‍ट्रेस ने कहा, 'रणवीर, आप होस्‍ट नहीं हैं!' इसके बाद रणवीर माफी मांगते और भागते हुए स्‍टेज पर वापस आ जाते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर अब डायरेक्‍टर कबीर खान की '83' में नजर आएंगे। इसके उनके साथ भी दिखेंगी। वहीं, अनुष्‍का ने 'जीरो' की असफलता के बाद किसी प्रॉजेक्‍ट का अनाउंसमेंट नहीं किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2AR4kuu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment