भले ही कियारा आडवाणी बॉलिवुड में कुछ फिल्में पुरानी हों लेकिन उनका अब तक का सफर काफी सक्सेसफुल रहा है और वह काफी पॉप्युलर हो गई हैं। कियारा सोशल मिडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं मगर हाल ही में वह हैकिंग का शिकार हो गई हैं। कियारा का अकाउंट कर लिया गया है। कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैन्स को यह सूचना दी है और अपने फैन्स को बताया है कि वह उल्टे-सीधे ट्वीट और कॉन्टेंट से सावधान रहें। कियारा ने यह भी बताया है कि उनकी टीम एक बार फिर अकाउंट वापस पाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने फैन्स के यह भी चेतावनी दी है कि वे लापरवाही से किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और उनके अकाउंट पर हो रहे अजीब ट्वीट्स को इग्नोर करें। वैसे बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर, करण जौहर, श्रुति हासन, अनुपम खेर, रितिक रोशन, हंसिका मोटवानी के अकाउंट्स हैक हो चुके हैं। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा के पास कई बड़ी फिल्में हैं। वह जल्द ही अक्षय कुमार और करीना कपूर की 'गुड न्यूज' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' में भी काम कर रही हैं। इसके अलावा कियारा जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग भी शुरू करने जा रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IAAOxn
via IFTTT
No comments:
Post a Comment