Tuesday, October 8, 2019

'सूर्यवंशी': कटरीना ने बताया अक्षय के किरदार का नाम, फैंस ने दिए ऐसे रिऐक्शन

अक्षय कुमार और की फिल्म '' मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से यह फिल्म सुर्खियों में बनी रही है। हाल ही में कटरीना कैफ ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद तो लोगों में फिल्म के लिए और भी बेसब्री बढ़ गई। कटरीना कैफ इस समय हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। ऐक्ट्रेस ने फाइनली फिल्म में अक्षय कुमार के कैरेक्टर का नाम बता दिया है। उन्होंने पुलिस की ड्रेस में बैज की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर ही की थी कि फैंस के रिऐक्शंस आने शुरू हो गए। कॉमेंट सेक्शन में इमोजी की बाढ़ आ गई। इससे पता चलता है कि फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सिंबा' और 'सिंघम' के हिट होने के बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी पुलिस कॉप पर आधारित फिल्म 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार के साथ बना रहे हैं। बता दें कि 'सिंबा' के क्लाइमेक्स में अक्षय कुमार की एंटी-टेरर स्क्वाड चीफ की भूमिका में नजर आए थे। इससे पहले के फिल्ममेकर्स ने मार्च में फिल्म फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में अपने हाथ में रिवॉल्वर लिए हुए दिख रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि 'सूर्यवंशी' के क्लाइमेक्स अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। रणवीर सिंह अपने सीन शूट करने के लिए हैदराबाद जा चुके हैं। 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के अलावा गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Vp2ytS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment