Thursday, October 10, 2019

चाहकर भी ये 'मिडिल क्लास' आदतें नहीं छोड़ पा रहीं प्रियंका चोपड़ा

जोनस ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। अपने लगभग 20 साल लंबे करियर में उन्होंने बॉलिवुड सहित इंटरनैशनल लेवल पर भी काफी कुछ कमाया है। प्रियंका मिडिल क्लास फैमिली में पली-बढ़ी हैं और इतनी ऊंचाई तक पहुंचने के बाद भी वह अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक ऐसी आदत के बारे में बताया जिसे वह चाहकर भी नहीं छोड़ पा रहीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे जब पूछा गया कि ऐसी कोई मिडिल आदत जो वह चाहकर भी नहीं छोड़ पा रहीं? इस पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया कि वह अपने हर खाने के साथ अचार खाती हैं। उन्होंने बताया कि वह सैंडविच तक के साथ अचार खाती हैं। इसलिए अगर आपके पास चीज सैंडविच और आम का अचार है तो इससे अच्छा कुछ नहीं। उन्होंने बताया कि घर के आम के अचार का कोई जोड़ नहीं। प्रियंका ने यह भी बताया कि वह ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सेल का इंतजार करती हैं, पैसे बचाने में मजा आता है, हर किसी को आता होगा। इसी बीच फिल्मों की बात करें तो प्रियंका तीन साल बाद बॉलिवुड कमबैक के लिए तैयार हैं। वह शोनाली बोस की द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2p6fgla
via IFTTT

No comments:

Post a Comment