Sunday, October 6, 2019

'वॉर' देखकर परेशान हो गई टाइगर श्रॉफ की नन्ही फैन, जानें कारण

गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को रिलीज हुई और रितिक रोशन की फिल्म '' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की यह फिल्म 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी और 2019 की तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ और रितिक रोशन के बीच कई फाइट सीन हैं। रितिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ की लड़ाई को देखकर उनकी चार साल की एक छोटी फैन दुखी हो गई। इसके बाद छोटी फैन के पिता ने ट्विटर पर टाइगर श्रॉफ को लिखा कि उनकी चार साल की बेटी जूनियर श्रॉफ को बहुत पंसद करती है। फैन के पिता ने फिल्म की तारीफ की लेकिन कहा फिल्म देखने के बाद उनकी बेटी परेशान थी। वह आपसे मिलना चाहती है। आपका एक हाय उसे बहुत खुश कर देगा। इस ट्वीट के रिप्लाई में टाइगर श्रॉफ ने लिखा, हाय नव्या! अब परेशान मत हो, मैं ठीक हूं! जल्द ही प्यारी बच्ची से मिलना चाहूंगा सर। बता दें कि फिल्म 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ और रितिक रोशन के अलावा वाणी कपूर, अनुप्रिया गोयनका और आशुतोष राणा भी महत्वपूर्ण रोल में हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2pNt9oF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment