आइकॉनिक सॉन्ग 'एक तो कम जिंदगानी' का रीमेक फाइनली रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की फिल्म '' में रिक्रिएट किए गए इस गाने पर नोरा फतेही अपने जलवे बिखरेते नजर आ रही हैं। 'एक तो कम जिंदगानी' में नोरा फतेही वाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में डांस करते दिख रही हैं। 'साकी साकी' और 'दिलबर' की ही तरह इस गाने में भी नोरा फतेही अपने शानदार डांस स्टेप्स से सबके होश उड़ा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार नोरा फतेही ने इस गाने के लिए कोई फीस नहीं ली है। फीस न लेने पीछे कारण यहा है कि फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी और भूषण कुमार ने नोरा फतेही को फिल्म 'सत्यमेव जयते' का दिलबर 'सॉन्ग' ऑफर किया और यह गाना उनका करियर का टर्निंग प्वाइंट बना गया था। नोरा फतेही ने कहा कि निखिल आडवाणी और भूषण कुमार सर ने मुझ 'दिलबर' और 'साकी साकी' में करने का मौका दिया। इसके लिए मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी। निखिल सर अपनी फिल्मों और गानों पर जिस तरह मेहनत करते हैं, उसी तरह से स्क्रिप्ट या विजुअल्स बनाते हैं। मुझे हमेशा उनके और उनकी टीम के साथ काम करने में खुशी होती है। 'एक तो कम जिंदगानी' गाने को नेहा कक्कड़ और यश नार्वेकर ने अपनी आवाज दी है और तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया है। बता दें कि इससे पहले भी फिल्म का पहला गाना 'तुम ही आना' रिलीज किया जा चुका है। बता दें कि डायरेक्टर मिलाप जावेरी की फिल्म 'मरजावां' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के अलावा रितेश देशमुख और रकुलप्रीत सिंह नजर आएंगे। फिल्म 22 नवंबर, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिछली बार फिल्म 'एक विलन' में साथ दिखाई दी सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/310qgOf
via IFTTT
No comments:
Post a Comment