Tuesday, October 8, 2019

डेंगू से उबरे धर्मेंद्र, 3 दिनों से हॉस्पिटल में थे भर्ती

कुछ दिन पहले ही ऐसी खबर आई थी कि गुजरे जमाने के सुपरस्टार को हो गया है। इसके पिछले हफ्ते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था। हालांकि हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो 3 अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब धर्मेंद्र डेंगू से उबर गए हैं और वापस अपने घर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र अपने बेटों सनी और बॉबी के साथ घर लौट आए हैं। जब से धर्मेंद्र की तबीयत बेहतर हुई थी वह जल्द से जल्द घर लौटना चाहते थे। हालांकि धर्मेंद्र लोनावाला के अपने फार्म हाउस में जाने के बजाय अभी मुंबई के घर में ही हैं। वैसे धर्मेंद्र ज्यादातर अपना वक्त अपने फार्म हाउस पर ही बिताते हैं। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र पिछली बार अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में दिखाई दिए थे। हाल में धर्मेंद्र ने के बेटे और अपने पोते की फिल्म '' भी प्रड्यूस की थी जो पिछले महीने ही रिलीज हुई थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2pa8YRp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment