तमिल सुपरस्टार जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा' से बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में ऐक्टर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म में विजय आमिर के दोस्त की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। एक सप्ताह पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में विजय और आमिर खान के साथ काम करने की घोषणा की गई थी, इसमें विजय को फिल्म 'सुपर डीलक्स' में उनके प्रदर्शन के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड जीता था। यह फिल्म हॉलिवुड की फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशल रीमेक है, जिसे रॉबर्ट जेमेकिस ने डायरेक्ट किया था और इसने कई अकादमी पुरस्कार मिले थे। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी और इसमें टॉम हंक्स, सैली फील्ड, रॉबिन राइट, गैरी सिनिस और माइकेल्टी विलियमसन लीड रोल में नजर आए थे। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 'लाल सिंह चड्ढा’ के मेकर्स ने फिल्म के पटकथा में कुछ बदलाव किए हैं, जिसके बाद माइकेल्टी विलियमसन के कैरक्टर को तमिल व्यक्ति का रूप दिया गया है। यह रोल विजय सेतुपति निभाएंगे। ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर और विजय सेतुपति के अलावा करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म पैरामाउंट पिक्चर्स की सिनेमा टॉम हंक्स अभिनीत ‘फॉरेस्ट गंप’ से प्रेरित है। करीना और आमिर इससे पहले फिल्म ‘3 इडियट्स’ और ‘तलाश’ में एकसाथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के निर्देशक अद्वैत चन्दन इसका निर्देशन करेंगे। वहीं अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने इसकी कहानी लिखी है। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 2020 क्रिसमस पर रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HjnfBB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment