को आठ साल तक यह पता नहीं था कि वह टीबी जैसी बीमारी से पीड़ित थे। एनडीटीवी के 'स्वास्थ्य इंडिया' की लॉन्चिंग के मौके पर बातचीत के दौरान अमिताभ ने कहा कि वह टीवी के मरीज रह चुके हैं, यह बात लोगों को बताने में उन्हें बुरा नहीं लगता। अमिताभ (76) कई सारे स्वास्थ्य अभियानों जैसे पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, टीबी और डायबीटीज से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन बीमारियों की जांच करवाने और इनका इलाज करवाने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान मेगास्टार ने आग्रह किया कि नियमित जांच के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि शुरुआत में ही बीमारी का पता चल सके। बिग बी ने कहा, 'मैं हर समय अपने व्यक्तिगत उदाहरण को सबके सामने लाता रहता हूं और कोशिश करता हूं कि आप सबको इसके प्रति जागरूक कर सकूं और मुझे यह सार्वजनिक तौर पर कहते हुए बुरा नहीं लगता है कि मैं एक टीबी का और हेपेटाइटिस बी का मरीज रहा हूं।' बीमारियों की जांच करवाने और इनका इलाज करवाने की अपील करते हुए अमिताभ ने आगे कहा, 'खराब खून का प्रवाह होता रहा और मेरे लिवर का 75 प्रतिशत हिस्सा खराब हो चुका है, लेकिन चूंकि मैं इसका पता लगाने में कामयाब रहा इसलिए आज 20 साल के बाद भी जब मेरे लीवर का 75 प्रतिशत खराब हो गया है...मैं फिर भी 25 प्रतिशत पर जीवित रह रहा हूं।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2zheDqB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment