Tuesday, August 20, 2019

जब हकलाने की दिक्कत से जूझ रही थीं समीरा रेड्डी, रितिक ने ऐसे की थी उनकी मदद

समीरा रेड्डी ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, जो कि एक बेबी गर्ल है। समीरा ने मां बनने की सूचना सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैन्स को दी। उन्होंने हाल ही में अपने बारे में एक बात बताई है, जिसके बारे में इससे पहले किसी को शायद उनकी इस बात का पता भी न हो। उन्होंने बताया कि उन्हें हकलाने की समस्या थी और रितिक रोशन की वजह से वह अपनी इस प्रॉब्लम से निजात पा सकीं। एक चैट शो में समीरा ने अपने उन दिनों की यादें ताजा करते हुए कई बातें कही, जब वह बोलते समय हकलाती थीं। उन्होंने कहा कि रितिक रोशन ने भी अपनी लाइफ में हकलाने की दिक्कत को फेस किया है और समीरा के मामले में भी उन्होंने ही उनकी मदद की। उन्होंने कहा, ' हकलाने की समस्या के चलते मैं किसी के सामने बातचीत करने में काफी हिचकिचाती थी और ऑडिशन तक के लिए जाने में यह सोचकर झिझकती थी कि लोग मुझे जज करेंगे। रितिक काफी स्वीट और केयरिंग हैं, उन्होंने मेरी इस दिक्कत को नोटिस किया और मुझे उन्होंने एक किताब दी। इस किताब ने मेरी जिंदगी बदल दी। इसने मेरे डर को दूर भगाने में मेरी मदद की। धीरे-धीरे मैंने महसूस किया कि मेरी स्पीच में बदलाव आया है। मैं स्पीच थेरपिस्ट के पास भी गई और अपने स्पीच पर मैंने काम करना शुरू किया। उस किताब के लिए मैं रितिक का जितना शुक्रिया अदा करूं वह कम होगा, जो आज भी मेरे पास है।' समीरा ने साल 2014 में एक बिज़नसमैन अक्षय वर्दे से शादी रचाई थी। दोनों को साल 2015 में एक बेटा भी हुआ। समीरा ने 'डरना मना है', 'नो एंट्री', 'रेस', 'दे दना दन' जैसी कई फिल्में की हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Nn8iCy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment