Sunday, July 14, 2019

Super 30 जलवा बरकरार, दूसरे दिन की कमाई में 50 पर्सेंट का उछाल

की मुख्य भूमिका वाली फिल्म '' की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर लगभग 11 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। बॉक्सऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो वीकेंड में यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 50 पर्सेंट का उछाल आया है और फिल्म ने दूसरे दिन कुल 18 करोड़ रुपये का बिजनस कर लिया है। इस तरह फिल्म ने अभी तक लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि अभी फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी होगी। ऐसा माना जा रहा है कि वीकेंड पर यह 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेगी। अगर पहले वीकेंड पर 'सुपर 30' इतनी कमाई कर लेती है तो यह इस साल की 5वीं पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। विवादों में रहने के बाद भी फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिले हैं। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर अभी भी 'कबीर सिंह' और 'आर्टिकल 15' दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बता दें कि 'सुपर 30' पटना के मैथ्स टीचर आनंद कुमार की बायॉपिक है। फिल्म में रितिक आनंद के किरदार में हैं जो कि गरीब बच्चों को फ्री में आईआईटी जेईई की कोचिंग कराते हैं। फिल्म की लंबे समय से चर्चा थी। विकास बहल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रितिक के अलावा मृणाल ठाकुर, नंदीश संधु, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2jQy3yv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment