हाल में ऐसी चर्चा सामने आई है कि क्रिकेटर और ऐक्ट्रेस एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है अभी ये दोनों अपनी रिलेशनशिप को छिपाकर रखना चाहते हैं। राहुल और अथिया को एक-दूसरे के कॉमन फ्रेंड्स की हाउस पार्टियों में अक्सर साथ देखा जाता है और बताया जाता है कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा चल रहा है। वैसे कुछ दिनों पहले ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था राहुल, आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड को डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आकांक्षा, अथिया की भी फ्रेंड हैं और उन्होंने ही राहुल और अथिया की मुलाकात करवाई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मुलाकात करने लगे। यह भी पढ़ें: हालांकि अथिया और राहुल के एक सूत्र ने बताया कि वे दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं और एक-दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन वे अभी एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले केएल राहुल का नाम ऐक्ट्रेस निधि अग्रवाल और मॉडल इलिग्जिर नाहर के साथ भी जुड़ चुका है। वहीं, अथिया शेट्टी की कनाडा के रैपर ड्रेक के साथ दोस्ती काफी चर्चा में रही थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2jPAykO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment