डायरेक्टर-कोरियॉग्रफर रेमो डिसूजा इस समय अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग काफी जोरों से पर चल रही है। रेमो डिसूजा ने फिल्म के सेट से वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। बताते चलें कि फिल्म के सेट से रेमो डिसूजा के अलावा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के लिए दुनिया भर से 10 से अधिक डांस टीम लाई गई हैं। फिल्म की शूटिंग इस महीने के आखिर तक चलने की उम्मीद है। इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा फिल्म में प्रभु देवा, राघव जुयाल, पुनीत पाठक, धर्मेश येलांडे और नोरा फतेही नजर आएंगी। पहले यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म 2020 की शुरुआत में रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2SeOTDW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment