ऐक्ट्रेस () जब से सोशल मीडिया पर आई हैं तब से काफी ऐक्टिव रहती हैं। करीना कपूर इंस्टाग्राम पर खूब वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं। बॉलिवुड के अन्य सिलेब्रिटीज की तरह करीना कपूर ने भी अंतरराष्ट्रीय () के दिन अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो सामने आते ही चर्चा का विषय बन गई है। करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में योग दिवस पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बिकिनी () में नजर आ रही हैं। करीना तस्वीर में वाइट कलर की पोल्का डॉट वाली बिकिनी में बीच पर योग करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'हैपी इंटरनैशनल योगा डे... अपने दिमाग को मुक्त कीजिए।' देखें, करीना कपूर की इंस्टा स्टोरी: इससे पहले इसी साल फरवरी में दूसरे बेटे की मां बनने वाली करीना कपूर ने फादर्स डे के दिन अपने पिता रणधीर कपूर और पति सैफ अली खान की एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने रणधीर और सैफ को 'सुपरहीरोज' बताया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ऑस्कर जीत चुकी टॉम हैंक्स की मशहूर हॉलिवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडैप्टेशन है। यह फिल्म इस साल के अंत में क्रिसमस या अगले साल की शुरूआत में रिलीज हो सकती है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3wKfKeK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment