बॉलिवुड ऐक्टर (Arjun Kapoor) अपनी फिल्मों से ज्यादा (Malaika Arora) के साथ अपने अफेयर को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। अक्सर अर्जुन कपूर और मलाइका () को एक साथ देखा जाता है। अब अर्जुन कपूर ने अपने हाथ पर एक नया (Malaika Arora New Tattoo) बनवाया है। उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि अर्जुन ने यह टैटू मलाइका के लिए नहीं बनवाया है। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके हाथ पर एक टैटू बना नजर आ रहा है। इस टैटू में कैपिटल A के साथ ताश के पत्तों का हुकुम वाला निशान नजर आ रहा है। दरअसल यह टैटू अर्जुन ने अपनी बहन () के लिए बनवाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'वह मेरे इक्का है। अंशुला और मैं जिंदगी में हमेशा जुड़े रहेंगे और A से भी।' अंशुला भी अर्जुन के इस वीडियो को देखकर खुश हो गईं और उन्होंने कॉमेंट में 'लव यू' लिखा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर पिछली बार 'सरदार का ग्रैंडसन' और 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आए थे और दोनों ही फिल्में ऑनलाइन रिलीज हुई थीं। अब अर्जुन कपूर फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ सैफ अली खान, जैकलिन फर्नांडिस और यामी गौतम नजर आएंगे। इसके अलावा वह मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में भी नजर आएंगे जिसमें जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3zHssgd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment