Thursday, June 3, 2021

VIDEO: मीका सिंह का दावा, उनके डर से घर बेचकर भाग गए कमाल आर खान

खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान (केआरके) अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों तब चर्चा में आ गए जब उनके ऊपर () ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद केआरके () और सिंगर () के बीच जमकर तूतू-मैंमैं हुई। केआरके ने मीका सिंह को 'चिरकुट सिंगर' कहा तो मीका ने भी केआरके को पीटने की धमकी दे डाली। अब मीका सिंह ने दावा किया है कि केआरके उनसे डरकर अपना घर बेचकर भाग गए हैं। सोशल मीडिया पर मीका सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बता रहे हैं कि केआरके का उनके स्टूडियो के पास एक घर था जिसे उन्होंने बेच दिया है। वीडियो में मीका सिंह कह रहे हैं कि उस घर पर पहले केआरके की नेमप्लेट हुआ करती थी जो अब नहीं है। मीका ने अपने वीडियो में मीका ने केआरके से यह भी कहा है कि वह उनसे डरें नहीं और वापस आ जाएं। देखें वीडियो: बता दें कि विवादित टिप्पणी करने वाले केआरके विवादों में तब आए जब उन्होंने सलमान खान पर मनी लॉन्ड्रिंग करने जैसे आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का रिव्यू करते हुए भी कई अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद कई सिलेब्रिटीज ने केआरके की आलोचना की थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34P1Mfj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment